नीमकाथाना : पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सीकर/नीमकाथाना 15 अक्टूबर। नीमकाथाना पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल ने रविवार को संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के पृथ्वीपुरा, घाटमदासवाली, डेरावाली, मऊ,अरनियां,कोलवा, मूंडरू ,नांगल नाथूसर,भारनी,महरौली, सीमारला जागीर बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां पर जो कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल सही कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2023 में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव में मतदाता भयमुक्त होकर वोटिंग करें। विधानसभा आम चुनाव 2023 को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध हालात और व्यक्ति की सूचना पुलिस या स्थानीय थाने को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इस दौरान सीओ अजीतगढ़,थानाधिकारी श्रीमाधोपुर साथ रहें।

About Author

यह भी देखें  केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का किया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

error: Content is protected !!