20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 16 पेटी बियर बरामद

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर :अदलहाट पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को देर शाम कार में छिपाकर विक्री हेतु बिहार ले जा रहे 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व16 पेटी बियर बरामद किया है।
थाना अदलहाट व आबकारी विभाग की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो व्यक्ति कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर नरायनपुर होते हुए बिक्री हेतु बिहार ले जा रहे है । सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जाने लगी । इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इसारा किया गया परन्तु कार चालक कार को गलत दिशा(रांग साइड) में मोड़कर भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु गलत दिशा व अंधेरे का फायदा उठाकर कार सवार वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे । थाना अदलहाट व आबकारी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी व बीच वाली सीट में लदी 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ब्राण्ड- ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, रॉयल स्टेज व 8 पीएम तथा 16 पेटी बियर ब्राण्ड- किंग फिशर व टूबॉर्ग बरामद हुई, जिस पर सेल फार ओनली यूपी अंकित होना पाया गया ।
मौके से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश देते हुए यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है । अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर को एमवी एक्ट में सीज किया गया।

About Author

यह भी देखें  गांव-गांव ढाणी-ढाणी तक पहुंची केन्द्र सरकार की योजनाएं

Leave a Reply

error: Content is protected !!