12 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त

जयपुर, 15 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव – 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आज रिकॉर्ड 12 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा है। इसी तरह कल भी एजेंसियों ने 16 करोड़ रुपए की कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा था। आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक एजेंसियां 63 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री को जब्त कर चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 7 करोड़ 48 लाख रुपए कैश, ड्रग्स लगभग 28.61 करोड़ रुपए, शराब 4 करोड़ 75 लाख रुपए और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 5.76 करोड़ रुपए की जब्ती की गयी है जबकि फ्रीबीज 16.72 करोड़ रुपए के जब्ती की गयी है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है

श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

बूंदी में सी-विजिल पर प्राप्त अवैध शराब वितरण की शिकायत पर रिकॉर्ड 11 मिनट में कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि बूंदी में आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सी-विजिल एप के जरिए अवैध शराब के वितरण की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर उडन दस्ते द्वारा रिकॉर्ड 11 मिनट में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त कर ली गयी। गौरतलब है कि आचार संहिता लागू होने से अब तक यानि पिछले 6 दिन में प्रदेशभर में 1 लाख 35 हजार 819 जागरूक लोगों द्वारा सी विजिल एप डाउनलोड किया गया है।

यह भी देखें  पर्यटन अधिकारी ने किया रामजानकी मंदिर का निरीक्षण

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!