देवरिया में फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने ली राहत की सांस

The Newswala | उत्तर प्रदेश के देवरिया में रविवार की शाम को एक व्यकि का रैपिड जांच पाॅजिटिव मिलने के हडकंप मच गया लेकिन देर रात में उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव मिलने के जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीमओ) डाॅ आलोक पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि रविवार देर शाम अबूबकरनगर निवासी एक 38 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति की रैपिड जांच पाॅजिटिव मिली।स्वास्थ्य विभाग ने जांच को अंतिम नहीं मानते हुए उसका सैंपल जांच के लिये रात में ही बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया। अभी तक देवरिया जनपद में कोई भी व्यक्ति कोविड19 पॉजिटिव नहीं पाया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मोहल्ले की घेरेबंदी हटा ली गई तथा लोगो को लॉकडाउन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया गया।

About Author

यह भी देखें  जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी: 200 कमरे खाली, सैकड़ों कर्मचारी-अधिकारी बाहर निकाले गए

Leave a Reply

error: Content is protected !!