ट्रक की चपेट मे आने से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर :वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गंगा नहर नरायनपुर पुल के पास शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे ट्रक की चपेट मे आने से घायल बाइक सवार युवक की वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर में उपचार के दौरान मौत हो गयी।चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। चौकी इंचार्ज नरायनपुर राकेश राय ने बताया कि चन्दौली जनपद के पं.दीनदयाल उपाध्यायनगर थाना के भोगवार ग्राम निवासी 30वर्षीय राकेश पटेल पुत्र स्व० राजेश अहरौरा में आयोजित किसी कार्यक्रम मे भाग लेकर अपनी बाइक से घर जा रहा था। नरायनपुर के गंगानहर पुल के पास ट्रक की चपेट मे आने से गम्भीर रुप से घायल होने पर स्थानीय पुलिस ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर में भर्ती करा दिया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
मृतक मजदूरी करता था।एक पुत्र व एक पुत्री है।पिता की मृत्यु हो गयी है।माता गम्भीर बीमारी के चलते बेड पर है। अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाडीह में मामा पुनवासी पटेल के यहां बराबर आना जाना रहता था।घटना की जानकारी होने पर ग्राम कुंडाडीह के स्वजन मौके पर पहुंच गये ।

About Author

यह भी देखें  रेलमंत्री से मिला भाजपा शिष्ठ मंडल

Leave a Reply

error: Content is protected !!