गरौड़ी व भुइली कर्बला में दफन किया गया ताजिया

अंजली श्रीवास्तव,मिर्ज़ापुर |मातम के त्यौहार मुहर्रम पर शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रो से उठाये गये ताजिये को पैदल व मातम करते हुए लोग गरौड़ी व भुइली स्थित कर्बला मे दफन किया । गरौड़ी, खिरौड़ी, अशर्फाबाद, बरेंव, मूसेपुर, हांसापुर, बड़भुइली, श्रुतिहार, पथरौरा, विसौरा खुर्द ,बड़भुइली, गरौड़ी ग्राम स्थित कर्बला में दफन किया गया तथा भुइली, सुरहां, धोबही, गयासपुर, करजी, महुआबारी ओड़ी, करजी जफराबाद, भाईपुर खुर्द, उल्होपुर, कौड़िया कला गांव का ताजिया भुइली कर्बला में दफन किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार उमा शंकर सिंह,प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया दल बल के साथ सुरक्षा ब्यवस्था मे लगे रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अकीलुद्दीन,आसीम मास्टर,हस्मतुल्ला अंसारी,नूर मोहम्मद,जुल्फकार,अरमान अली,नूरूल हसन तथा अन्य लोग रहे।

About Author

यह भी देखें  राजूराम जिला प्रभारी व हैदर खान उपाध्यक्ष नियुक्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!