टिकैत की देन हैं कि आज किसान बोलना शुरू किया-प्रहलाद सिंह

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई द्वारा किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 88 वी जयंती किसान जागृति दिवस के रुप में शुक्रवार को शिव मंदिर समदपुर के प्रांगण में यज्ञ हवन कर व प्रसाद वितरण कर मनाया गया। जिसमें महात्मा टिकैत को याद करते हुए भाकियू के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि बाबा टिकैत की देन हैं कि आज किसान बोलना शुरू कर दिया, बचपन में ही पिता का साया हटने के कारण ही 8 वर्ष के उम्र में खाप पंचायत का चौधरी बनाया गया। इन्होंने किसानों को हक दिलाने के लिए आंदोलन करते हुए कई बार जेल भी गए। जन्मदिवस पर जनपद की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।
जिसमें वाराणसी शक्तिनगर मार्ग SH5A पर बनस्थली महाविद्यालय अहरौरा में लगा अवैध अस्थाई टोल प्लाजा को हटाया जाय।
नारायणपुर बैकुंठपुर पर छात्रों, किसानो, मजदूर और महिलाओं को पैदल आने-जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग क्रॉस कर जाना पड़ता है जिससे बार-बार दुर्घटनाएं होती रहती हैं रेलवे पर पैदल यात्रियों के लिए फूट ओभर ब्रिज का निर्माण कराने, जमालपुर घरवाह विद्युत उप केंद्र पर 10 MBA का ट्रांसफार्मर लगाये जाने, गोरखपुर माफी में 20 मार्च को विद्युत की वजह से 20 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई, उसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है दिलाया जाय, और अंत में महान कृषि वैज्ञानिक व हरित क्रांति के जनक डॉक्टर स्वामीनाथन के निधन पर 2 मिनट का मौन रखते हुए शोक संबेदना व्यक्त किया गया। अध्यक्षता बीरबल यादव तथा संचालन वीरेन्द्र सिंह जिला महासचिव ने किया।
इस अवसर पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ,जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, शिवप्रसाद सिंह, रामसूरत सिंह, पंचम सिंह, घूरे प्रसाद बिंद , विश्वनाथ सिंह, तहसील अध्यक्ष राम बृक्ष सिंह, रामचंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ,लक्ष्मण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, लल्लन सिंह ,सोतीलाल, छविनाथ, गोरखनाथ पटेल ,शीतला प्रसाद ,छन्नू सिंह, जगदीश सिंह पूर्व प्रधान, बाबूलाल सिंह,अरविंद पटेल, व अन्य लोग उपस्थित रहें।

यह भी देखें  झुंझुनूं : 5 प्रत्याशियों ने भरे 11 नामांकन

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!