बाइक से धक्का लगते ही निकली वृद्ध की जान
अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर : बैंक से अपना कार्य निपटाकर घर लौट रहे वृद्ध की बाइक से धक्का लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई। मछलीषहर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर पकड़ी गांव निवासी 75 वर्षीय लुददुर यादव बुधवार दोपहर मछलीषहर कस्बे के मड़ियाहूं तिराहा पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में किसी बैंक कार्य से आए हुए थे। वह बैंक का कार्य निपटाकर बैंक से बाहर निकल कर अभी कुछ दूर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार भी गिर पड़ा और बाईक छोड़ मौके से फरार हो गया।
घटना पर पहुंची पुलिस ने अगलकृबगल के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें मछलीशहर सीएचसी भिजवाया जहां उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गये। मृतक के दोनों पुत्र राम आसरे व राम अकबाल भी कोतवाली पहुंच गये जहां उन्होंने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दिया जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया।