झुंझुनूं : 5 प्रत्याशियों ने भरे 11 नामांकन

झुंझुनूं, 2 नवंबर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को जिले में प्रत्य़ाशियों ने 11 नामांकन दाखिल किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी निषित कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वही मंडावा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी रीटा चौधरी ने नामांकन दाखिल किए। नवलगढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह ने भी नामांकन दाखिल किए। जबकि उदयपुरवाटी से मीनू ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया है। हालांकि यहां कांग्रेस पार्टी से अभी तक किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। खेतड़ी से बसपा के मनोज घुमरिया ने नामांकन दाखिल किया है। गौरतलब है कि जिले में अब तक कुल 15 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।

About Author

यह भी देखें  कुशीनगर में 12वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत: शिक्षक पर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Reply

error: Content is protected !!