अटल चौक पर लगी स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | विन्धयाचल के अटल चौक (अमरावती चौराहा) पर लगी स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब शाम होते ही सड़कों पर छा जाता है अंधेरा… बीते कुछ दिनों में विन्ध्याचल थाना अंतर्गत अटल चौक के इर्दगिर्द दिनदहाड़े कई चोरी चकारी व छिनैती की घटना सामने आई है और 14-15 अक्टूबर की मध्य रात्रि से नवरात्र मेला भी विन्ध्याचल में प्रारंभ हो रहा है जिला प्रशासन को यात्रियों व स्थानियों की सुरक्षा व चौराहे पर उचित प्रकाश व्यवस्था के दृष्टिगत इन सभी लाइटों को तत्काल प्रभाव से मरम्मत करा कर ठीक करवाना चाहिए ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। बताते चलें की अटल चौक पर एक हाई मास्क लाइट जलता है जो की स्थानीय लोगों द्वारा ही पिलास से तारो को जोड़ कर प्रतिदिन जलाया जाता है… वहीं चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइटें महीनों से ही खराब पड़ी हुई है या यू कहां जाए की स्ट्रीट लाइट लगने के कुछ दिन बात से ही खराब पड़ी है और आज तक कभी बनी नहीं।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!