मीरजापुर : शौर्य जागरण यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर : काशी प्रांत के रेणुकूट से प्रारंभ होकर सोनभद्र,चंदौली,चुनार के बाद सोमवार को शौर्य जागरण यात्रा मिर्जापुर में प्रवेश किया जिसका भव्य स्वागत बरकच्छा मुहकुचवा शुक्लहा से भरूहना के बाद सेम्फोर्ड स्कूल बसही में स्वागत एवं जागरण सभा सम्पन्न हुआ। यात्रा में पूज्य संतो का सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद मिला।पूज्य संत डॉ. योगानंद गिरी महाराज ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए अपने सम्बोधन में कहा की हम संत समाज हमेशा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का सहयोग करेंगे और हम सभी का आशीर्वाद सभी कार्यकर्ताओं पर बना रहे यही माँ विंध्यवासिनी से प्रार्थना करें।
प्रान्त संयोजक सत्यप्रताप अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ते हुए राम मंदिर अपने महापुरुषों बलिदानों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाते हुए कार्यक्रम को सराहा और सभी बजरंगी कार्यकर्ताओं को हौसला देते हुए कहा की हम हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। प्रान्त संयोजक सत्यप्रताप ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा।
इस अवसर पर प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया अपने वचनों से हौसला बढ़ाते हुए अपने पूर्वजों के गाथाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताये।
जिला अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने सभी सन्तों को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और सेम्फोर्ड स्कूल के डायरेक्टर विवेक बरनवाल को विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन यात्रा प्रमुख बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण मौर्य ने किया।
इस अवसर पर प्रांत सह सत्संग प्रमुख महेश,प्रांत संरक्षक धर्म प्रसार विजय बहादुर,प्रांत सहसंयोजक आनंद,मुकेश,प्रांत मिलन प्रमुख अविनाश,प्रांत गौ रक्षा प्रमुख विजय,जिला सह मंत्री कृष्ण सिंह व उमा,जिला सहसंयोजक पवन व अशोक, जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख सुब्रतो,नगर संयोजक विष्णु, कोषाध्यक्ष पंकज टंडन,नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी,जिला उपाध्यक्ष देवी प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष मंजू लता,जिला सह मंत्री परमेश्वर,जिला सुरक्षा प्रमुख विवेक,प्रचार प्रसार प्रमुख अरविंद,जिला सत्संग प्रमुख अभय,जिला संस्कृत वेद विद्यालय प्रमुख अगस्त,प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ,प्रखंड मंत्री बृजेश,प्रखंड संयोजक अनिल गुप्ता,ज्ञानेंद्र,नंदलाल,गोपाल, नमामि गंगे के जिला संयोजक देव प्रकाश,धीरज,अनिल,चंद्र प्रकाश, शोभित,विनय के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।