जिला कलक्टर ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बारां, 2 अक्टूबर । जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर  श्रद्धांजलि दी।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जिले में विविध आयोजन किए गए।  इस अवसर पर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस पावन अवसर पर गांधी जी का प्रिय भजन का गायन भी हुआ और उनके जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण अमेटा, जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, अधिकारीगण व कार्मिक उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  मायावती के सहयोगी रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह गिरफ्तार

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!