जिला मुख्यालय पर निशुल्क दिव्यांग स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन

बारां, 2 अक्टूबर । सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की ओर सोमवार को जिला मुख्यालय पर निशुल्क दिव्यांग स्कूटी वितरण समारोह आयोजित कर दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण किया गया। समारोह में विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि सरकार ने राजस्थान दिव्यांग निशुल्क स्कूटी वितरण योजना को शुरु कर दिव्यांगों के जीवन को सुधारने का काम किया है। इसमें दिव्यांग छात्र – छात्राओं व रोजगार पर जाने वाले युवाओं को सहूलियत प्रदान करने के लिए निशुल्क स्कूटी दी जाती है।

सहायक निदेशक अमल चौधरी ने कहा कि सभी अपने व्यवसाय व अध्ययन में स्कूटी का अच्छे से उपयोग करें। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन, पालनहार, कन्यादान योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति ज्योति पारस, जनप्रतिनिधि रामचरण जी मीणा, जिला संयोजक गांधी जीवन दर्शन समिति कैलाश जैन, प्रदेश अध्यक्ष विकलांग कल्याण संघ आफाक अहमद खान, सामाजिक कार्यकर्ता ललित वैष्णव, कुशलपाल प्रजापति, टीकम शाक्य व शिविर में लाभार्थी मौजूद रहे।

About Author

यह भी देखें  बीजेपी नेता का कथित अश्लील वीडियो वायरल

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!