शौर्य जागरण यात्रा – शौर्य और गौरव का भाव जगाने की यात्रा

  • बजरंग दल हिन्दू समाज का शौर्यावतार है-सत्यप्रताप

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला चुनार के नेतृत्व में रविवार को सायं सात बजे शौर्य जागरण यात्रा पूज्य संतो के साथ निकाली गयी।यात्रा माही हॉस्पिटल टेंगरा मोड़ से प्रारम्भ होकर गीतंजली हॉस्पिटल छोटा मीरजापुर होते हुए नरायनपुर त्रिमुहानी पहुँची जहाँ विभाग मंत्री डॉ. जयदीप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संतो का भव्य स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की गयी।यात्रा में जय श्री राम के उद्घोष के साथ वातावरण गूँजायमान हो गया।
इस दौरान प्रान्त सयोंजक सत्यप्रकाश ने कहा कि बजरंग दल की स्थापना संघर्ष के बीच में हुई, श्रीराम जन्म भूमि मंदिर आंदोलन के राम जानकी यात्रा के दौरान सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था में असमर्थता जताने के बाद बजरंग दल का प्राकट्य हुआ।बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा द्वारा आज के युवा को अपने गौरवशाली शौर्यशाली इतिहास से परिचित कराया जायेगा।प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण ने कहा कि बजरंग दल हिन्दू समाज का शौर्यावतार है,बजरंग दल देव भक्ति से देश भक्ति की तरफ युवाओं को जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।
विभाग संयोजक अविनाश ने कहा कि बजरंग दल अखिल भारतीय स्तर पर शौर्य जागरण यात्रा निकाल रहा है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के जिला चुनार से यात्रा होते हुए 10 अक्टूबर 2023 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के खेल मैदान प्रांगण में एक विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगा।विभाग संगठन मंत्री अमित ने कहा की यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक जनपदों में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ उन सभी महापुरुषों के बारे में
जन जागरण करना जिनका योगदान हमारे गौरवशाली इतिहास में रहा है। ऐसे हुतात्माओं को स्मरण करते हुए यात्रा के उद्देश्य को पूर्ण किया जा रहा है।प्रान्त सहसयोंजक आनन्द ने कहा की हिन्दू युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जागृत हो,अमर बलिदानियों के जीवन चरित्रों से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीवन जीने हेतु हिन्दू युवा संकल्प लें।इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीराम, जिला सहसंयोजक अभय, जिला मंत्री गोपाल बजरंगी, जिला सहमंत्री अभिजीत व सुनील, धीरज,
सुनील, शिवम, सालिकराम, राहुल, अंजली, किशन, आजाद, सुधाकर, विवेकानंद व अन्य लोग उपस्थित  रहे।

यह भी देखें  जयपुर के अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट, VIDEO वायरल

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!