मायावती के सहयोगी रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह गिरफ्तार

जौनपुर | रंगदारी, अपहरण और आपराधिक साजिश रचने जैसे संगीन जुर्म के आरोपी बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके अन्य साथियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। जौनपुर शहर के पचहटिया में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बसपा के पूर्व सांसद और उनके करीबी विक्रम सिंह समेत चार लोगों पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था।

पूर्व सांसद को पकड़ने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस रात से ही पसीना बहा रही थी। सिटी एसपी  संजय कुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन थानों की पुलिस ने रविवार रात करीब 2 बजे पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार किया। सीजेएम ने पूर्व सांसद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं, पूर्व सांसद ने इसे राजनीति साजिश करार देते हुए कहा कि प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश यादव ने राजनीतिक द्वेश और उनकी लोकप्रियता के चलते फर्जी केस दर्ज कराया है। 2017 में मंत्री बनने के बाद से ही इन्होंने भ्रष्टाचार किया। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!