अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

बारां, 1 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गुप्ता एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप कृष्णा शुक्ला के निर्देशानुसार मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीयन एवं आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अटरू स्थित बाबा रामदेव वृद्ध आश्रम में सम्मान समारोह एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी भार्गव ने इवीएम द्वारा मतदान  प्रक्रिया समझाते हुए नोटा बटन की जानकारी दी तथा मॉक पोल करवा कर वीवीपेटी की पर्ची दिखाते हुए उपस्थित जन को ईवीएम से वोटिंग के प्रति आश्वस्त किया। स्वीप आईकॉन गोपाल सिंह सोलंकी ने वृद्धचन के सम्मान में कविता पाठ किया तथा अपने चिर परिचित कॉमेडी अंदाज में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा मतदान के लिए प्ररित किया।

अमित भार्गव ने निर्वाचन विभाग द्वारा जारी ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन, केवाईसी ऐप की जानकारी के साथ सक्षम ऐप द्वारा दिव्यांगजन को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। 80 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे मतदाता जो मतदान करने जाने में सक्षम नहीं है ,उनके लिए बीएलओ के माध्यम से 12 डी फॉर्म द्वारा आवेदन करने पर मतदान दिवस से पूर्व घर पर ही बैलट द्वारा मतदान करने की सुविधा से परिचित कराया। कार्यक्रम में प्रधान वंदना नागर, सहायक निदेशक अमल चौधरी, सरपंच रामेश्वर नागर, स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जन सहित सभी बुजुर्गों का माल्यार्पण करते हुए श्रीफल एवं अंगोछा वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

प्रधान नागर ने मतदाता सूची में शत प्रतिशत नाम जुड़वाने की अपील की। सहायक निदेशक एसजेडीएस अमल चौधरी ने वृद्ध जनों को विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सहायता के बारे में जानकारी देते हुए सभी से आगामी चुनाव में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश संयोजक बाबूलाल निर्मल, जिला अध्यक्ष बद्रीलाल नागर, संस्थान के अध्यक्ष राम प्रताप राव एवं नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम संचालन व्यवस्थापक महावीर रावल द्वारा किया गया ।

यह भी देखें  अवैध खनन पर पांच लाख का जुर्माना

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!