समाज कल्याण सप्ताह के तहत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
जालोर 1 अक्टूबर। समाज कल्याण सप्ताह के तहत रविवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भक्त श्रवण कुमार डे केयर सेंटर लालपोल के अंदर जालोर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नागरिक सहकारी बैंक जालोर के प्रबंध निदेशक परमानन्द भट्ट व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत व्याख्याता ओमप्रकाश खंडेलवाल रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भक्त श्रवण कुमार की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में परमानंद भट्ट ने वृद्ध जनों के लिए विधिक नियमों की जानकारी दी तथा ओमप्रकाश खंडेलवाल ने वृद्धजनों के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजाराम चौधरी द्वारा वृद्धजनों के लिए संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर भक्त श्रवण कुमार डे केयर सेंटर की संचालिका श्रीमती हवली देवी गर्ग द्वारा वृद्धजनों के लिए कंबल एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक दिलीप कुमार, चेनाराम खांडोटिया तथा सुनील कुमार डबरिया एवं डे केयर सेंटर के श्रीकांत गर्ग, धर्मा देवी, गीता देवी, प्रकाश तथा वृद्धा श्रीमती पोकड़ी देवी, श्रीमती भीकी देवी, श्रीमती मीरा देवी, श्रीमती राधा देवी,श्रीमती पेना देवी उपस्थित रही।