मनिहारा महादेव मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अधिकारियों ने किया श्रमदान

बारां, 1 अक्टूबर। जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता के निर्देशन में जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मनिहारा महादेव मंदिर क्षेत्र में रविवार को स्वच्छता श्रमदान किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। मनिहारा मंदिर परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान का आयोजन किया गया। नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय ने बताया मंदिर परिसर के अलावा तालाब के घाट इर्द गिर्द बिखरे पड़े कूड़ा करकट को एकत्रित किया। तालाब घाट के आसपास फेंके गए अगरबती के पैकेट, प्लास्टिक व अन्य कचरे की साफ सफाई की गई। मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते की झाड़ू लगाकर सफाई की गई।

अभियान के क्रम में आमजन से मंदिर परिसर को साफ रखने, कचरा यन्त्र-तन ना फेंकने, प्लास्टिक का उपयोग न करने समेत अपने पौराणिक स्थलों व जलाशयों की साफ सुधरा रखने में नगर परिषद के अधिकारियों ने आमजन से सहयोग अपील की गई। इसमें स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई। नगर परिषद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों द्वारा मनिहार मंदिर परिसर में करीब दो घंटे तक श्रमदान किया गया। इस मौके पर सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता डी आर क्षत्रिय, नगर परिषद अधिशासी अभियता संदीप माथुर, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी मोहन लाल,  सहायक अभियंता सोनम शर्मा, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र प्रकाश दाधीच, मानसिंह मीणा, श्याम मनोहर गौतम नगर परिषद के पार्षद, अधिकारीगण, एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!