साधुवाली कैंट के बाहर श्रमदान व पौधरोपण किया गया

श्रीगंगानगर, 1 अक्टूबर। गांवो में ‘‘कचरा मुक्त भारत’’ की थीम पर 15 सितम्बर, 2023 से 2 अक्टूबर, 2023 तक की अवधि में ‘‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023’’ क्रियान्वित किया गया। इसी कड़ी में ‘‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023’’ के अन्तर्गत महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2023) के पूर्व रविवार को साधुवाली कैंट के बाहर श्रमदान किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलक्टर श्री अंशदीप व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुहम्मद जुनैद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
इसमें साधुवाली कैंट के सैनिकों के साथ-साथ जिला स्तरीय/पंचायत स्तरीय अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा श्रमदान व पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति श्रीगंगानगर के विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र खुराना, सरपंच ग्राम पंचायत 4 जेड बेअंत सिंह बराड़, साधुवाली ग्राम विकास अधिकारी संदीप मोंगा, भवानी शंकरए, भूपेश भोभरिया, नरेंद्र कुमार, ब्लॉक समन्वयक सुश्री रिद्धि शर्मा द्वारा श्रमदान किया गया।

About Author

यह भी देखें  गांव बसा नहीं कि लुटेरे हाजिर कहावत को सच करते हुए दबंगों ने रेस्टोरेंट में की चोरी

Leave a Reply

error: Content is protected !!