सिनेमाघरों में 30 सैकण्ड एवं 60 सैकण्ड के यातायात संबंधित वीडियो चलाये जायेगे

जयपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राहुल प्रकाश की अध्यक्षता में जयपुर शहर के सिनेमाघर संचालकों के साथ बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में पुलिस उपायुक्त द्वारा आमजन में यातायात नियमों एवं लाईसेंस निलम्बन/निरस्तीकरण में यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु विडियो/स्लाईड दिखाये जाने पर चर्चा की गई। इस पर उपस्थित सभी संचालकों द्वारा सहमति दी गई। यातायात पुलिस द्वारा सिनेमाघर संचालकों को 30-30 सैकण्ड एवं 60 सैकण्ड के समयान्तराल की विडियो/स्लाईड उपलब्ध करवायी जाएगी जिन्हे समय-समय पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। सिनेमाघर संचालकों द्वारा उनके मॉल्स में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने का सुझाव दिया इस पर पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा सहमति दी जाकर यातायात शिक्षा टीम को इस कार्य हेतु निर्देशित किया गया।

About Author

यह भी देखें  हम होंगे कामयाब, मिलकर जीतेंगे कोरोना से जंग: डॉ कनक वर्मा

Leave a Reply

error: Content is protected !!