सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक शुक्ला के मदद के लिए आगे आया सरयूपारीण ब्राह्मण समाज

जानकारी के अनुसार कोटा के कुन्हाड़ी एरिया में रहने वाले दीपक शुक्ला 5-6 सितंबर की रात ट्रेन से दिल्ली का सफर कर रहे थे।  दिल्ली के नजदीक ओखला स्टेशन पर लुटेरे ट्रेन में चढ़े और पहले तो लूटपाट की और विरोध करने पर उन्होंने दीपक शुक्ला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, ऐसे में उसके पैर के दोनों पंजे इलाज़ के दौरान कट गए । दुख की इस घड़ी में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान, जयपुर के अध्यक्ष बलराम मिश्रा के सहयोग से रेल मंत्री को दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने और पीड़ित पत्नी को रेलवे में सरकारी नौकरी की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा गया , साथ ही सरयूपारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान, जयपुर के महासचिव ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया की समाज के लोगो ने एक जुट होकर दीपक शुक्ला के पिता श्री घनश्याम शुक्ला को आर्थिक मदद भी की और अन्य लोगो को सहयोग के लिए आग्रह किया । साथ ही उन्होने कहा की हम सभी का यह छोटा सा प्रयास आत्मविश्वास को बनाएं रखने में सहायक सिद्ध होगा।

समाज के अध्यक्ष बलराम मिश्रा  ने कहा की आओ हम भी करें पीड़ित परिवार की मदद हर बार समर्थन करते है, इस बार सहयोग करके देखिए..अच्छा लगेगा।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!