भैंस के बाद अब यूपी पुलिस खोजेगी बकरी

देवरिया | उत्तर प्रदेश सूबे के ताकतवर मन्त्री आजम खॉ की भैंस चोरी मामले के खुलासे में ऐड़ी चोटी का जोर लगाने वाली रामपुर पुलिस और आगरा से बीजेपी के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का पालतू कुत्ता खोजने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस अब एक महिला की बकरी ढूंढेगी। देवरिया एएसपी ने बरहज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर बकरी बरामद करने का निर्देश दिया है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाव निवासी बेचना देवी बकरी पाली थी। बकरी किसी ने चुरा लिया, थाने पर गई, सुनवाई नहीं हुई तो वह न्याय के लिए शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंच गई। एसपी के न होने पर वह अपनी फरियाद लेकर एएसपी शिष्य पाल के सामने पेश हुई और आंखों में आंसू लिए कहा कि साहब मेरी बकरी चोरी हो गई है। बरामद करा दीजिए। एएसपी ने बरहज पुलिस को निर्देश दिया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए बकरी को बरामद किया जाए। फिलहाल पीड़ित ने उम्मीद जताई है कि अब उनके बकरी की जल्द बरामदगी हो जाएगी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!