अनुशासन में रहते हुए लक्ष्य प्राप्ति के महत्व को बताया

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर: लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अदलहाट में सोमवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में सर्वप्रथम डॉ. सुमिता बनर्जी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम की संचालिका डॉ. प्रेम सुंदरी द्वारा नव प्रवेशी छात्राओं का स्वागत किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न प्रभारों का परिचय विभाग प्रभारियों द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह यादव ने छात्राओं को ड्रेस कोड का पालन करने, महाविद्यालय परिसर में अनावश्यक न घूमने तथा अनुशासन में रहते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत प्रयास के महत्व को बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं प्रीती, सोनी, मोनी तथा नंदिनी ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

About Author

यह भी देखें  स्व० रामस्वरूप गुप्त - इतिहास के पन्नों में खोया हुआ एक अमूल्य स्वतंत्रता सेनानी

Leave a Reply

error: Content is protected !!