बांस में द‍िखी माता की आकृति, चमत्कार समझ भक्त कर रहे पूजा

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसौली के मौजा घसरौड़ी गांव में बांस के बगीचे की कोठी में उत्पन्न माता की मूर्ति लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे चमत्कार मानकर इनकी पूजा पाठ करने में जुट गए हैं। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग मत्था टेककर माँ से सुख शांति समृद्धि के लिए उनकी पूजा अर्चना के साथ चढ़ावा चढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया गया है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दो दिन पहले गांव का एक युवक बांस की कोठी से बांस का डंडा काटने के लिए पहुंचा जिसके दौरान उसने बांस का डंडा काटना शुरू ही किया था कि अचानक उसका ध्यान बांस में बने उस आकृति की तरफ पहुंचा जहां पर मां आदि शक्ति के उस स्वरूप को देखा जिसमें आकृति में बने दो आंख, नाक, मुंह तथा पिछले हिस्से में माता का सर बना देख अचानक डर कर वहां से अपनी कुल्हाड़ी लेकर चला आया और ग्रामीण को बताया। जो आग की तरह फैल गई। जिसे देखनें के लिए लोग हर रोज आ रहे हैं। उक्त बांस की कोठी घसरौड़ी गांव निवासी सतीश चन्द्र त्रिपाठी की बताई जा रही है। वहीं लोगों ने आकृति का नाम बड़ी शीतला महारानी बुढ़िया माँ के होने का नाम दिया गया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!