महाराणा प्रताप के बलिदान को भुला नहीं सकते – रतनपाल

लार। सोमवार का दिन। लार ब्लाक परिसर। चारों तरफ लोगों के सर पर लहर रहा केसरिया। हाथों में तलवार। हर जुबां पर महाराणा प्रताप का जयघोष। कुछ ऐसे ही दृश्य लार ब्लाक के प्रमुख पति अमित कुमार सिंह बबलू के प्रयास से दिखा।  महाराणा प्रताप की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनी। लार ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर आज से पूर्व भी कई राजपूतों ने शोभा बढ़ाया, लेकिन आज पहली बार ऐसा भव्य कार्यक्रम दिखा। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डा रतनपाल सिंह ने कहा कि हम महाराणा प्रताप के बलिदान को नहीं भुला सकते। मां भारती के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महा राणा प्रताप ने घास की रोटियां तक खाई लेकिन किसी की पराधीनता नहीं स्वीकार की। सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया। राणा की जगह अकबर को महान बताया गया। चंद्रगुप्त मौर्य की जगह सिकंदर को महान बताया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, देवरिया पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह,पूर्व चेयरमैन श्रीराम सिंह सहित कई लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला।समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का अमित कुमार सिंह ने साफा बांध कर, तलवार भेंट कर सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माला फूल चढ़ा कर उन्हे नमन किया।  इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, छोटे मिश्रा,भूप शाही, अनिल कुमार सिंह,अरविंद सिंह, संजय सिंह,देव शरण सिंह,ज्ञान प्रकाश सिंह,राजेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप सिंह, नीरज सिंह,विनय सिंह, दरोगा सिंह, दिलीप मल्ल, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!