शौर्य और गौरव का भाव जगाने की यात्रा है “शौर्य जागरण यात्रा”

  • बजरंग दल हिन्दू समाज का शौर्यावतार है-प्रान्त सयोंजक सत्यप्रताप

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर  | बजरंग दल की स्थापना संघर्ष के बीच में हुई, राम जन्म भूमि मंदिर आंदोलन के रामजानकी यात्रा के दौरान सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था में असमर्थता जताने के बाद बजरंग दल का प्राकट्य हुआ।बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा द्वारा आज के युवा को अपने गौरवशाली शौर्यशाली इतिहास से परिचित कराया जायेगा। बजरंग दल हिन्दू समाज का शौर्यावतार है,बजरंग दल देव भक्ति से देश भक्ति की तरफ युवाओं को जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।
बजरंग दल अखिल भारतीय स्तर पर शौर्य जागरण यात्रा निकाल रहा है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के काशी प्रांत के साथ चार प्रांत काशी, अवध, कानपुर, गोरक्ष प्रांत की यात्राएं 30 सितंबर 2023 से चलकर 10 अक्टूबर 2023 तक अपने सभी सांगठनिक जनपदों से होते हुए 10 अक्टूबर 2023 को खेल मैदान में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के प्रांगण में एक विशाल जनसभा के रूप में शौर्य जागरण यात्रा सम्पन्न होगी।काशी प्रांत की यात्रा पूज्य संतों के उपस्थिति व प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोनभद्र के स्थित ज्वाला देवी मंदिर, शक्तिनगर, सोनभद्र वैदिक मंत्रों से आरती पूजन कर तथा संतों के आशीर्वाद प्राप्त कर यात्रा 30 सितंबर 2023 प्रातः 08 बजे से प्रस्थान करते हुए काशी प्रांत के 20 सांगठनिक जनपदों से होते हुए काशी में यात्रा का भव्य सभा शौर्य सभा के साथ सम्पन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक जनपदों में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ उन सभी महापुरुषों के बारे में
जन जागरण करना जिनका योगदान हमारे गौरवशाली इतिहास में रहा है। ऐसे हुतात्माओं को स्मरण करते हुए यात्रा के उद्देश्य के मुख्य निम्न बिन्दुओं को प्रधानता दी जा रही है।हिन्दू युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जागृत हो अमर बलिदानियों के जीवन चरित्रों से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीवन जीने हेतु हिन्दू युवा संकल्प लें।हिन्दू धर्म और संस्कृति के प्रति श्रद्धा जागृत हो और वैज्ञानिक महत्व को हम सभी समझे।हिन्दू हम सब एक है अर्थात सामाजिक समरसता के लिए संकल्पबद्ध हो।दुर्व्यसनों से मुक्त देश, देश भक्ति से युक्त हिन्दू युवा आज देश की आवश्यकता है, इस महत्व को हिन्दू युवा समझें। स्वावलंबी स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्त हिन्दू युवा जो राष्ट्र के लिए उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध हो ।देश के शौर्यवान महापूरूषों, बलिदानियों, क्रांतिकारियों, सेनानियों के प्रेरणादायक इतिहास व शौर्य स्थानों के बारे में जानने तथा बलिदानी सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए शौर्य और गौरव का भाव जगाने की यात्रा है “शौर्य जागरण यात्रा”
इस यात्रा के द्वारा बजरंग दल सहित युवा पीढ़ी को आज के समाज को अपने वास्तविक इतिहास एवं उन वीरों के गाथाओं से परिचित कराना जो इतिहास के पन्नों में कहीं खो गए हैं। बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। सभी जनपदों में अनेकों स्थान पर तोरण द्वार एवं यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस यात्रा के यात्रा प्रमुख बजरंग दल के प्राण संयोजक श्री सत्य प्रताप,सह यात्रा प्रमुख बजरंग दल प्रांत के सहसंयोजक आनंद शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा की तैयारी अपने अंतिम चरण में है।

यह भी देखें  लार में बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली का हुआ आगाज

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!