गणेश उत्सव का उद्देश्य समाज को जागॄत व जनजागरण करना है- नितिन
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर |विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला चुनार प्रखण्ड जमालपुर के नेतृत्व में शनिवार को खडेहरा ग्राम में गणेश पूजनोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री नितिन,विशिष्ठ अतिथि प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख सत्यप्रकाश व विभाग मंत्री डॉ. जयदीप रहे। मुख्य अतिथि ने गणेश भगवान की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा करने के बाद कार्यक्रम का प्रारम्भ किया।इस दौरान उन्होंने जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत सहित पूरी दुनिया मे गणेश उत्सव धूमधाम से मना रहा है।गणेश जी जहाँ पूरी दुनिया में हिन्दू समाज में है वहाँ प्रथम पूज्यनीय है।छत्रपति शिवाजी की माता जीजा बाई द्वारा यह पूजा प्रथम बार इसलिये किया गया जिससे हिन्दू समाज एकत्रित होकर जनजागरण कर सके।लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा 1893 में पुणे से यह गणेश उत्सव प्रारम्भ किया गया जिसका उद्देश्य पूरे समाज को जनजागरण के माध्यम से एकत्र कर संगठित कर पूरे वर्ष की क्रांति की तैयारी होती है।आज पूरे देश भर में महाराष्ट्र से चली यह पूजन गाँव के कोने कोने में पहुँच गया है।पहले के समय में मन्दिर से संचालित होने वाली पँचशाला होती है जिसमें पहला वेदशाला,दूसरा शिक्षाशाला, तीसरा व्यायामशाला, चौथा गौशाला,पचवा नृत्यशाला है जो आज के समय में विलुप्त की अवस्था में है इसे हमें पुनः जनजागरण के माध्यम से उदयमान करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रेश सिंह व संचालन जिला सहसयोंजक अभय ने किया।इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष धीरज, जिला मंत्री गोपाल बजरंगी, जिला सहमंत्री अभिजीत, जिला सयोंजक अभिषेक, जिला सेवा प्रमुख अंकित हैहयवंशी, अंजली, निहाल, चन्द्रमोहन, अभिषेक, संदीप व अन्य लोग उपस्थित रहे।