ट्रेन की चपेट मे आने से अज्ञात अधेड़ की मौत

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | मीरजापुर: रेलवे स्टेशन नरायनपुर बाजार के पूरब बंद रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को लगभग पौने चार बजे अप लाइन पर ट्रेन की चपेट मे आने से 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की मौत हो गयी।घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि अज्ञात अधेड़ बंद रेलवे फाटक के पास से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था ।इसी दौरान अप लाइन पर भुसावल एन एम जी(एस एल आर पार्सल ट्रेन) ट्रेन की चपेट मे आने से उसकी मौत हो गयी । मृत अधेड़ नीला आसमानी रंग का धारीदार फुल टी शर्ट व भूरा रंग का पैंट पहना है। सहायक स्टेशन मास्टर कुमार गौरव ने बताया कि जीआरपी थाना चुनार को मेमो भेज दिया गया है

About Author

यह भी देखें  सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक शुक्ला के मदद के लिए आगे आया सरयूपारीण ब्राह्मण समाज

Leave a Reply

error: Content is protected !!