वीएमडब्ल्यू टीम ने लिया गौ सेवा का संकल्प

 

जयपुर । वीएमडब्ल्यू टीम फाउंडेशन के तत्वावधान में पिंजरपोल गौशाला में गायों को 1250 किलो हरा चारा खिलाकरगौसेवा का संकल्प लिया गया।

संस्था से जुडे एम के पांडे निल्को ने बताया कि अब यह संस्था प्रत्येक माह गौ सेवा से संबंधित पुण्य के कार्य लगातार करेगी। संस्था का उद्देश्य समाज को गौ सेवा के प्रति जागरूक करने और गौवंश को बचाने का हैं। इसी उद्देश्य से ये कार्यक्रम किए जाएंगे। अन्त में संस्था के भामाशाहों एवं गौशाला संघ का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य नवीन कुमार, रोहित यादव, पंकज डांगोरिया, आशुतोष जयसवाल, निकिता वर्मा, सोनाली, मनीष सैनी, सुरेंद्र कुमावत, सिद्धेश पांडे समेत अन्य उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  PM मोदी का कांग्रेस पर हमला: 'मुसलमानों से हमदर्दी तो मुस्लिम अध्यक्ष बनाए

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!