जॉन डियर ने किया टर्म 4 ट्रैक्टर का अनावरण
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | अदलहाट क्षेत्र के पथरौरा मील पर स्थित मुख्य कार्यालय शिवशक्ति ट्रैक्टर(जॉन डियर एजेंसी) पर गुरुवार को जॉन डियर ने टर्म 4 ट्रैक्टर का अनावरण किया। भारत में ट्रैक्टर के क्षेत्र में प्रदूषण नियम का पालन करते हुए जॉन डियर ट्रैक्टर कम्पनी ने अपना टर्म 4 ट्रैक्टर 5310 एचपी 57 लॉन्च किया।
इस अवसर पर जॉन डियर की तरफ से कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक सिंह व सर्विस प्रबन्धक मनीष कुमार उपस्थित रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक सिंह ने ट्रैक्टर की खूबियों के बारें में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की यह ट्रैक्टर 57 एचपी का है इसे किसान आवश्यकतानुसार इको मोड पर 52 एचपी में कार्य के हिसाब से बना सकते है जो उसी के अनुरूप ईंधन की खपत होगी। इस अवसर पर सभी किसानों को एंजेसी के अधिष्ठाता अवनीश कुशवाहा ने आभार प्रकट किया। इस दौरान किसान सुरेन्द्र तिवारी, आशु, अमित,अभिषेक, सुरेश, मुन्ना यादव, राजेश व अलग-अलग क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसान लोग उपस्थित रहे।