देवरिया: तरकुलवा में शिव मंदिर के पुजारी पर देर रात जानलेवा हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र स्थित बेलही शिव मंदिर के पुजारी पर सोमवार आधी रात अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

देवरिया: तरकुलवा में शिव मंदिर के पुजारी पर देर रात जानलेवा हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

साभार: लाइव हिंदुस्तान

देवरिया। जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौलाचक मोड़ स्थित बेलही शिव मंदिर के पुजारी पर सोमवार की आधी रात अराजक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार, तरकुलवा क्षेत्र के बेलही गांव स्थित कुटी के शिव मंदिर में पुजारी वशिष्ठ तिवारी (60) रहते हैं। वह मूल रूप से पड़ोसी जनपद कुशीनगर के फाजिलनगर के निवासी हैं और पिछले करीब आठ वर्षों से इस मंदिर में रहकर पूजा-पाठ का कार्य देख रहे हैं। सोमवार की रात वह मंदिर परिसर में ही मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण

हमले के दौरान पुजारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। हालांकि, लोगों के पहुंचने से पहले ही हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे। जब ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे तो पुजारी वशिष्ठ तिवारी जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।

ग्राम प्रधान ने पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही बेलही गांव के ग्राम प्रधान बृज नरायन यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल पुजारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यह भी देखें  आग से राख हो गया छप्पर, पशु झुलसा और घरेलू सामान स्वाहा

धर्मस्थल के पुजारी पर हुए इस हमले की घटना के बाद से क्षेत्रीय निवासियों में भारी आक्रोश और सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है। मामले में तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्रोत: लाइव हिंदुस्तान

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!