विधायक की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; जबरन एक हजार रुपये थमाया

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर :छानबे क्षेत्र से अपना दल की विधायक रिंकी कोल की गाड़ी ने बाइक सवार दो महिला और चालक को धक्का मारकर जख्मी कर दिया। गाड़ी में बैठी विधायक ने महिलाओं को देखना भी मुनासिब नहीं समझा। उनके साथ बैठे लोग पीड़ित को 1 हजार रुपया जबरन देकर आगे निकल गए। वाहन सवार विधायक रिंकी कोल ने बताया कि बाइक पर 3 लोग बैठे थे हेलमेट भी नहीं लगाया था। पीड़ित बाइक सवार जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गाँव का निवासी आकाश सोनकर हैं जो अपनी माँ प्रेमा और बहन रानी देवी के साथ शहर आया था। लौटते समय यह हादसा विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल बिहारी बाजपेयी चौराहा पर मंगल वार को हुआ। पीड़ितों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। पीड़ित ने विधायक की बेरुखी पर चिंता जताया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल बिहारी बाजपेयी चौराहा के पास मंगलवार को बाइक सवार के वाहन में धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक चालक अपनी माँ और बहन को लेकर घर जा रहा था। हादसे के बाद विधायक की गाड़ी थोड़ी देर के लिए रुकी। महिलाओं के चोटहिल होने से भीड़ लग गई। वाहन पर सवार नीचे उतरे। बाइक चालक की जेब में समर्थक 1 हजार रुपया नगद डाल कर चलते बने। हादसे में चोटहिल हुए युवक ने बताया कि विधायक की गाड़ी से टक्कर लगने के कारण वह माँ और बहन के साथ गिर पड़ा। गाड़ी में छानबे विधायक रिंकी कोल मौजूद रही। उन्होंने हाल भी जानना जरूरी नहीं समझा। उनके साथ के लोग जबरन जेब में रुपया डाल कर चले गए। पीड़ित ने बताया कि सभी को चोट लगा है। मेरे पेट में चोट आया है । चोटहिल मां ने हाथ में चोट की जानकारी दे चिंता जताया।

यह भी देखें  40 कृषकों में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी ने आगजनी से हुई फसल क्षति की क्षतिपूर्ति दी

इस बाबत रामपुर पहुंची छानबे विधायक रिंकी कोल से हादसे बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। पता नहीं उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस था कि नहीं । मेरी गाड़ी को ओवर टेक करने का प्रयास कर रहे थे। हादसे के बाद मेरे लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की है ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!