सामान लेने बाजार गई अधेड़ गायब, गुमशुदगी दर्ज

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर:अदलहाट क्षेत्र के खजुरौल बाजार सामान लेने गई अधेड़ महिला के घर वापस न आने पर मंगलवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया है। खजुरौल ग्राम निवासीनी 48 वर्षीय गनेशा देवी पत्नी जयप्रकाश प्रजापति 18 अगस्त को दिन में 11:00 बजे घर से सामान लेने खजुरौल बाजार गई हुई थी, शाम तक घर वापस नहीं लौटी, काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराया। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।

About Author

यह भी देखें  कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में STF को बड़ी सफलता: फरार बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार, विदेश भागने की तैयारी कर रहा था | The NewsWala

Leave a Reply

error: Content is protected !!