हर-हर महादेव के बीच निकली बाइक कांवड़ यात्रा
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला चुनार के नेतृत्व में सावन मास के सोमवार को विशाल हिन्दू बाइक जलाभिषेक यात्रा हर हर महादेव के उद्घोष के साथ निकाली गयी। कावड़ यात्रा स्वामी विवेकानन्द घाट रैपुरिया पर निकला।कावड़ियों के जत्थे को प्रान्त सह सम्पर्क प्रमुख सत्यप्रकाश ने गंगा जल लेकर पूजन करने के पश्चात झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा की बजरंग दल द्वारा विगत 6 वर्षों से यह यात्रा निकाली जा रहा है जो अभूतपूर्व है। ।रैपुरिया घाट से कावड़ियों का जत्था हर हर महादेव के उद्घोष के साथ निकला।यात्रा रैपुरिया घाट से प्रारम्भ होकर नरायनपुर, अदलहाट, शर्मारोड, भुईलीखास होते हुए यात्रा चकिया के जगेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान किया।
इस दौरान यात्रा में कार्यक्रम प्रमुख विभाग मंत्री डॉ. जयदीप,यात्रा संयोजक अभय,कार्यक्रम व्यस्थापक जिला सयोंजक अभिषेक,जिला सहसंयोजक चेतनारायण,जिला मंत्री गोपाल,जिला सहमंत्री अभिजीत, शशिकांत, आजाद, मंगल, विवेकानंद, सागर, विजय जायसवाल, शुभम बजरंगी व अन्य लोग रहे।