सूबेदार गुमान सिंह सोलंकी के लिए आर्थिक पैकेज और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | सिक्किम में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए 16 सैनिकों के साथ जोगा गांव के सूबेदार गुमान सिंह को शहीद का दर्जा देने व परिवार के भरण-पोषण के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजकर मांग की । उन्होंने राज्यपाल के नाम से दिए ज्ञापन में परिवार की स्थिति से अवगत कराते हुए नगद राशि, आश्रित को सरकारी नौकरी एवं परिवार के भरण-पोषण के लिए कृषि योग्य भूमि आवंटन की मांग की है। इससे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शारदा महामंत्री सुशील व्यास जिला उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी जिला मंत्री गेमर सिंह गोगादे जोगा गाँव पहुँच कर शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।



 

About Author

यह भी देखें  जयपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा: 30 अप्रैल से 7 मई 2025 तक

Leave a Reply

error: Content is protected !!