गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | अदलहाट क्षेत्र के बिक्सी ग्राम में रविवार को गरई नदी के पानी भरे गड्ढे में डूबने से 18वर्षीय युवक की मौत हो गई।
अदलहाट थाना क्षेत्र के विक्सी ग्राम निवासी 18 वर्षीय राजेश पुत्र सिया राम रविवार को शौच के लिए गरई नदी में जाने के बाद गड्ढे में पानी छूने गया था,इसी दौरान पैर फिसल जाने के बाद वह सिर के बल गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीण युवक को गड्ढे में पड़ा देखकर स्वजनों को सूचना दिया।तत्पश्चात युवक को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया।चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था,तथा तीन बहन हैं। माता चन्दा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता सिया राम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु चुनार भेज दिया।

About Author

यह भी देखें  शिल्पग्राम उत्सव ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का सुंदर उदाहरण - राज्यपाल

Leave a Reply

error: Content is protected !!