क्या है ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम? कब से कब तक होने हैं प्रोग्राम, यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अब तक कई ऐसे अभियान शुरू किए जा चुके हैं जिसमें सामान्य जनता उस अभियान को सफल बनाने के लिए जुट चुकी थी। जैसे कि हर घर तिरंगा अभियान, सेल्फी विथ डॉटर अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, दिया जलाओ अभियान आदि। इस बार 15 अगस्त को सफल बनाने के लिए फिर से एक बार पीएम मोदी द्वारा एक नया अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया है जिसका नाम मेरी माटी मेरा देश अभियान है। Meri Mitti Mera Desh 2023 को शुरू करने की एक खास वजह यह है कि भारत देश को आजाद करने से लेकर अब तक जो भी शहीद हुए हैं उनके सम्मान के रूप में इस अभियान को शुरू किया जा रहा है।
मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत 09 अगस्त 2023 को ग्राम पंचायत व स्थानीय निकाय स्तर पर कार्यक्रम होंगे। स्थल चयन के लिए गांव के अमृत सरोवर एवं शहीद पार्क पंचायत भवन, विद्यालय आदि का चयन किया जाए। स्मारक स्थल पर 15 अगस्त को एकत्रित होकर कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यक्तियों को प्रत्येक की मुट्ठी में मिट्टी लेकर पंच प्राण की शपथ लेंगे। सामूहिक सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक स्थान चिन्हित कर 75 पौधों का रोपण करते हुए अमृत वाटिका का रूप दिया जाए।
अभियान के तहत एकत्रित की गई मिट्टी को कलश में लेकर 16 से 20 अगस्त के मध्य विभिन्न संगठनों के युवा अपने-अपने ब्लाक पर इकट्ठा होंगे और इकट्ठा किए गए मिट्टी कलशों को जनपद से सुसज्जित वाहनों के माध्यम से 27 से 29 अगस्त के मध्य नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर और 23 से 24 अगस्त के मध्य लखनऊ में चयनित श्रेष्ठ व्यक्तियों के माध्यम से पहुंचाया जायेगा। इस दौरान देशभक्ति से प्रेरित लगातार कार्यक्रम आयोजित होंगे और स्वाधीनता सेनानियों के सम्मान के साथ ही शहीदों को श्रद्धांजली भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में पंचायतों, स्कूल कालेजों के साथ ही सभी स्वयं सेवी, समाज सेवी संगठनों आदि का सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
“Meri Maati Mera Desh”, with the tagline `Mitti ko naman, veeron ka vandan`, is a nationwide and people led “Jan bhagidari” initiative to commemorate 75 years of India’s independence. It is the finale of Azaadi ka Amrit Mahotsav program. ‘Meri Maati Mera Desh’ celebrates the many achievements of the nation. It involves paying tribute to the ‘Veers’ who protect our nation. The ceremonies would be conducted at the level of village, Panchayat, Block, Urban Local body, State and National level.
We affirm our bond to the nourishing earth and honor our braves with the following simple actions:
1) Dedication of Shilaphalakam-installation of nameplate of Veers;
2) Taking the Panch Pran Pledge;
3) Vasudha Vandan—creation of Amrit Vatika with 75 saplings of indigenous trees;
4) Veeron Ka Vandan- honoring freedom fighters/braves who protect the nation and families of braves;
5) Hoisting of National Flag and singing of National Anthem.
Mitti from the villages of India will be collected at block level and then finally brought to the Capital along with volunteers from each block who would assemble at Kartavya Path. An Amrit Vatika would be planted in the Capital and the Hon’ble Prime Minister would administer the Panch Pran pledge to volunteers.