विकास कार्यों की हकीकत जानकर डीएम हुए नाराज

 

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर| जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में रियल टाइम खतौनी, किसान बीमा दुर्घटना संबंधी बैठक सोमवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वामित्व योजना, एग्रीकल्चर सेंसस,डिजिटल क्रॉप सर्वे, घरौनी वितरण, जल जीवन मिशन आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलवार उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से स्वामित्व योजना के प्रगति की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति को तेज करें और अनमैप होल्डिंग को शून्य कराएं। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आबादी सर्वेक्षण में ऐसे गांव जिनका विवरण सर्वे विभाग को प्रेषित नहीं किया गया है उनका प्रेषण कराये और जितने गांव के विवरण प्रेषित किए गए हैं सर्वप्रथम उन्हें लॉक किया जाए।

घरौंनी के वितरण में संतोषजनक वृद्धि न होने एवं इस माह में कोई घरौनी वितरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष इसमे वृद्धि करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। आधे अधूरे स्वामित्व की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े गांव का चुनाव करें एवं जहां अधिक मजरा है उसका स्वामित्व कराना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत जनपद में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान एक्सईएन जल निगम को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य की प्रगति ठीक कराने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन कार्य स्थलों पर एई/जेई की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जब तक विवादों का समाधान नहीं हो जाता तब तक इफकॉन वेलस्पन तथा जल निगम के एई/जेई मौके पर अगले 7 दिनों तक मौजूद रहकर कार्य का मुआयना करेंगे। जहां जहां बोरिंग का कार्य होना है वहां एक महीने में कार्य पूर्ण कराएं।डीसीएनआरएलएम द्वारा रोड निर्माण निरीक्षण के तहत अवगत कराया गया कि कई स्थानों पर बोरिंग करने के बाद गड्ढा बनाकर छोड़ दिया गया है,गांव में पाइपलाइन बिछा दी गई है किंतु टंकी का निर्माण नहीं हुआ है,10 गांव में कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है, जिसपर जिलाधिकारी ने एक्सईएन जल निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 8 गांव का निरीक्षण किया गया जहां सिर्फ सिकरारा में कार्य होते हुए पाया गया बाकी स्थलों पर बेहद कम प्रगति पाई गई और कई जगहो पर गड्ढे खोदे हुए पाये गये जिन पर मिट्टी नहीं डाली गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी द्वय राम अक्षयबर चौहान, गणेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखें  पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन-पत्र आमन्त्रित

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!