मुहर्रम के जुलूस के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 33 गिरफ्तार

  • 10 वीं मोहर्रम के जलूस में राष्ट्र विरोधी पाकिस्तान जिन्दाबाद का लगा नारा
  • 33 आरोपी भेजे गए जेल लगेगी रासुका

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | जनपद के थाना मीरगंज स्थित गोधना बाजार में 29 जुलाई 10वीं मुहर्रम पर निकाले गये ताजिए के जलूस में पाकिस्तान जिन्दाबाद जैसे भारतीय राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए लगभग 33 असामाजिक तत्वो के खिलाफ धारा 153ए, 153 बी,285ए,188, और 505 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद कुल 33 लोगो को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे के तहत जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बता दे कि 29 जुलाई का आपत्तिजनक नारे का वीडियो 31 जुलाई को सायंकाल शोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने आनन फानन में 33 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की फिर सभी को दर्ज मुकदमा उपरोक्त में चालान कर जेल भेज दिया है। खबर है कि इस घटना के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों सहित गोधना गांव में कई थानों की पुलिस बल तैनात है। इससे गोधना बाजार समेत आस-पास का इलाका पुलिस छवनी में तब्दील रहा। वीडियो में शामिल अन्य की भी तलाश जारी है।
बीते शनिवार 28 जुलाई को मुहर्रम पर जगह-जगह से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में थाना मीरगंज क्षेत्र में किशुनदासपुर से एक ताजिया निकला, जिसे अगहुआ चौक पर ले जाकर दफन किया गया। इस दौरान रास्ते में शिव मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जो वीडियो में साफ- साफ सुनाई दे रहा है। इसमे एक युवक माइक पर तरह-तरह के नारे लगवा रहा था।
घटना को लेकर परशुराम सेवा संस्थान चौकिखुर्द के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। हालांकि इसके पहले ही प्रशासन की ओर से इसका संज्ञान ले लिया जा चुका था। सीओ अतर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही गई। नारा लगाने वालो को हिरासत में लिया जा रहा है। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने जारी अपने बयान में स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि सभी असामाजिक तत्वो के खिलाफ साक्ष्य संकलित किये जा रहे है सभी के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गति विधियों जैसी कार्रवाई संभावित है।

यह भी देखें  भोजपुरी : अग्नि देवता के तापमान, कहीं खेत जरल, कहीं खलिहान

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!