जौनपुर : एसपी के कार्यालय में पहुंचा दिव्यांग, लगायी न्याय की गुहार

 

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर |बख्शा थाना क्षेत्र के मगरेतर गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने एसपी जौनपुर को एक पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उसके ही पड़ोसी सूरज तिवारी, पवन तिवारी, आकाश तिवारी और करमजीत तिवारी ने प्रमोद के मकान के सीध में डेढ़ फीट अंदर दीवार उठा ली है। दिव्यांग ने जब इसका विरोध किया तो उसे धमका कर शांत कराने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इसकी सूचना बख्शा थाने में दी गई और डायल 112 पर दी गई। पुलिस तो आयी लेकिन काम नहीं रोका बल्कि निर्माण कराने में सहयोग दिया। आरोप है कि जब दिव्यांग अपने मकान का बारजा लगवाने लगा तो सभी लाठी डंडा लेकर खड़े हो गए और गाली-गलौज करने लगे और मकान का बारजा ढालने नहीं दिये। स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज न होने पर पीड़ित ने एसपी जौनपुर के कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

About Author

यह भी देखें  गर्गमुख शांडिल्य गोत्र के ब्राह्मणों का उत्पत्ति का केंद्र है पिंडी गांव

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!