नकली दवा बेचने की सूचना पर मेडिकल दुकानों में छापेमारी

मीरजापुर:जनपद के राजगढ़ क्षेत्र में गुरुवार 2 मार्च को कुमार सौमित्र (औषधि निरीक्षक मिर्जापुर) के द्वारा नकली, अधोमानक, नारकोटिक दवाओं की विक्री / भंडारण पर रोकथाम के लिए दवा दुकानों का औचक निरक्षण किया गया जिसमे संध्या मेडिकल स्टोर, केशरी मेडिकल स्टोर, चंदन मेडिकल स्टोर व आयुष मेडिकल स्टोर की जांच की गई निरीक्षण के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रही कुल 2 औषधियों के नमूने जांच हेतु लिए गए।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद औषधि अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ,उन्होंने दवा दुकानदारों को निर्देशित किया की शासन द्वारा जो संख्या निर्धारित की गई है उतनी मात्रा में नारकोटिक दवाओं का भंडारण करे और डॉक्टर के पर्चे के माध्यम से ही नारकोटिक दवाओं को बेचे।अगर कोई दवा दुकानदार बिना डॉक्टर के पर्चे के नारकोटिक दवा की बिक्री करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी,औषधि निरीक्षक ने थोक दवा दुकानदारों को निर्देशित किया कि केवल लाइसेंस धारक दवा दुकानदारो को ही विक्रय करे, छापे की खबर सुनते ही राजगढ़ से लेकर मड़िहान तक कि दवा दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग गए , औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में नकली व नशीली दवा बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी जिसकी जांच के लिए वह आये थे लेकिन दुकान बंद होने के कारण जांच पूरी नही हो सकी जो दवा दुकानदार अपनी दुकान बंद कर कर भाग गए है उनको नोटिस देकर कार्यवाही की जाएगी ।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर, फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर, फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।