वीएमडब्लू टीम ने हरा चारा के साथ की गौसेवा

जयपुर | वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने पिंजरापोल गौशाला को हरा चारा और गुड का सहयोग किया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के संचालक एम के निल्को ने बताया कि हर महीने गौशाला के लिए हरा चारा दान किया जाता है और इसी क्रम में इस बार भी उनकी टीम के सदस्यों द्वारा यह नेक काम किया गया।

संस्था की निदेशक रितु पाण्डेय ने गौशाला में गाय के अलावा अन्य पशु पक्षियों के भोजन पानी का भी प्रबंध करने की जरूरत बताई। उन्होंने भी विशेष रूप से महिलाओं को भी इस नेक कार्य में शामिल होने की अपील की।

पंडित आनंद उपाध्याय ने हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया है और गाय की सेवा करने से ग्रह दोष पीड़ा भी दूर होती है इसलिए गौ माता को हरा चारा खिलाने से व्यक्ति को धनात्मक ऊर्जा मिलती है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है।

रोहित यादव ने बाते कि  बिना बोलने वाले पशु की सेवा जरुर करनी चाहिए क्योकि वो अपना कष्ट किसी से कह नहीं पाते। गाय पशु नहीं मां के समान है। भारतीय संस्कृति में गाय का दर्जा भवसागर पार कराने तक है। गौसेवा से मन स्वस्थ्य व शांत रहता है।

इस मौके पर वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन के सदस्यों ए के पाण्डेय, लक्ष्मण तिवारी, सुरेन्द्र कुमावत, नवीन कुमार, आशुतोष जायसवाल, यश, पंकज, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!