मिर्ज़ापुर : तीन दिवसीय निशुल्क योग शिक्षण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

अंजली श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर |पतंजलि युवा भारत व जिला योगासन खेल संघ की ओर से राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान गैपुरा छानबे में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत योग की ट्रेनिंग कर रहे जनपद के विभिन्न स्थानों से आए बालक एवं बालिकाओं को प्रदेश महामंत्री योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने प्रभु का पावन एवं प्रिय ओमकार मंत्रों के उच्चारण के साथ योग की शुरुआत कराते हुए कहां की योग मनुष्य को जीवन में अनुशासित रहना सिखाता है और नित प्रतिदिन योग का अभ्यास कर मनुष्य अपने जीवन में अनुशासित रहते हुए बड़े से बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है।

इस अवसर पर योग गुरु योगी ज्वाला ने सभी विद्यार्थियों को महर्षि पतंजलि के द्वारा बताए गए अष्टांग योग के आठ अंग , यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान समाधि के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि अगर मनुष्य आठ अंगों का पालन करते हुए उसे अपने जीवन शैली में शामिल कर ले , और इसे जीना प्रारंभ कर दें तो वह मनुष्य सदा पूर्ण रूप से स्वस्थ प्रसन्न व निरोग रहते हुए बड़े से बड़े रोगों से मुक्त रहते हुए व्याधिमुक्त व समाधियुक्त जीवन की संकल्पना को पूर्ण कर सकता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खड़े होकर करने वाले आसनों में ताड़ासन तिर्यकताड़ासन कोणासन त्रिकोणासन वृक्षासन ध्रुवासन पादहस्तासन जैसे आदि आसनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर सहयोगी योग शिक्षक अनिल मौर्य ने कहा कि आज इस दौड़ती भागती दुनिया में जीवन को स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के लिए योग ही एकमात्र सहारा है दूसरा कोई साधन नहीं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने रोज के 24 घंटों में से केवल 1 घंटे अपने इसी शरीर के लिए निकालकर नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर सरिता सिंह सविता मौर्य आशीष कुमार मीना रॉय आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ विभिन्न स्थानों से आए योग के साधक व साधिकाएं उपस्थित रहे।

यह भी देखें  देवरिया के मेहरौना से सिवान के गुठनी क्षेत्र में पेट्रोल की तस्करी

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!