माहवारी पर हमें खुल कर बात करनी चाहिए – डीएम दिव्या मित्तल

  • डीएम ने सेनेटरी पैड निर्माण इकाई का किया शुभारंभ

अंजली श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर | जय माता दी आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा गरौड़ी अदलहाट ग्राम में दस लाख रुपया लागत से लगाये गये सेनेटरीपैड निर्माण इकाई का मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने हवन पूजन व फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने सैनेटरी पैड मशीन का अवलोकन करके उसके विषय में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा की इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति को देखकर मन अभिभूत है। उन्होंने एक चिड़िया की किस्सा का वर्णन करते हुए बताया की एक चिड़िया जब माँ बन जाती है तो उसके अंदर मातृशक्ति की भावना प्रबल रूप से जागृत हो जाती है। जब एक लड़की माँ बनती है तो वह कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है।आप लोगों ने यह सिद्ध किया है की आप अपने इच्छाशक्ति से कार्य को सिद्ध कर सकती है।आप मातृशक्ति के अंदर एक अलग शक्ति है यह इसलिए क्योंकि आप सभी के ऊपर साक्षात माता विंध्यवासिनी का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा की महावारी के बारें में सबको हिचक होती है यह हिचक मुझे भी थी, लेकिन यह हिचक हमें खत्म करके समाज की मुख्य धारा में शामिल होना होगा। उन्होंने कहा की जय माता दी स्वयं आजीविका सहायता समूह ने सैनेटरी पैड ईकाई का शुभारंभ अपने आत्मविश्वास के बल पर किया है।आप सभी इस सहायता समूह के बनाये गए पैड को खरीदें व उसका उपयोग करें।हमें यह विश्वास के साथ करना है की यह असफल कभी नहीं होगा क्योंकि इसके ऊपर खुद मातृशक्ति का आशीर्वाद है।उन्होंने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समस्या पुरुषों को भी बताये की यह समस्या बहुत गंभीर है। जिसका निवारण किया जा सकता है।उन्होंने सभी अधिकारियों व इंडियन बैंक के जोनल हेड का आभार व्यक्त किया।इस दौरान जिलाधिकारी के वीडियो क्लिप में महिलाओं के होने वाले मासिक चक्र महवारी के बारें में सावधानियो के बारें में बताया। इस अवसर पर स्वागत गीत मनीषा देवी ने प्रस्तुत किया।स्वयं सहायता समूह की सदस्य रीता देवी ने जिलाधिकारी के समक्ष कजरी आइल सावन का महीना प्रस्तुत किया।

यह भी देखें  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत, पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के बाद रिहा

इस अवसर पर जोनल हेड इंडियन बैंक कमलेश ने कहा की आज मुझे गर्व महसूस हो रहा कि सही मायने में आज महिला शक्ति ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।हम जिले के विकास के लिये कटिबद्ध है।इस दौरान जिलाधिकारी ने बैंकों के प्रबन्धक अवधेश कुमार,मुरली जी,ज्योति कुमार,हंसराज ,बैंक सखी संगीता देवी,लक्ष्मी चौरसिया,चन्द्रकला, सोनी जायसवाल, संजू देवी, माधुरी गीता, आरती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन दशरथ मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर इंडियन बैंक के जिला प्रबन्धक अभिषेक कुमार,जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय,खण्ड विकास अधिकारी जमालपुर मुनीष कुमार सिंह,खण्ड शिक्षाधिकारी जमालपुर डा० अरुण कुमार सिंह,समूह की अध्यक्ष अनीता देबी,सचिव सरीता देवी,कोषाध्यक्ष सुनीता देबी तथा अन्य लोग रहे ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!