मैकेनिक की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद,पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

 

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर| डेहरी ग्राम निवासी वेल्डिंग मैकेनिक हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी सहित तीन को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल,व एक कारतूस 32 बोर तथा बाइक बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि सूचना मिली कि हरिश्चन्द्र की हत्या करने वाले प्रतापपुर हाइवे पर बने बस स्टैण्ड पर खड़े है,घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल व पिस्टल भी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर बस स्टैण्ड के अन्दर दो युवक व एक स्त्री चबूतरे पर बैठी मिली।पुलिस को देखकर उठ कर जाने का प्रयास किये,तभी पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया।पूछताछ पर बताया कि हम तीनों लोग आपस में योजना बनाकर हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या कर दिये है।
तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल मय एक कारतूस 32 बोर तथा पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त सतीश सिंह पुत्र पंचम पटेल ग्राम गांगपुर थाना चुनार,परदेशी शाहनी उर्फ सोनू उर्फ छेदन पुत्र गुलाब साहनी ग्राम गांगपुर थाना चुनार,अभियुक्ता रीता देवी पत्नी हरिश्चन्द्रविश्वकर्मा ग्राम डेहरी थाना अदलहाट मीरजापुर के निवासी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, स्वाट व सर्विलांस प्रभारी राजेश जी चौबे,एसओजी प्रभारी माधव सिंह,एसएसआई परमात्मा नन्द यादव,एसआई संजय कुमार सिंह तथा अन्य रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!