जौनपुर : केमिस्ट एण्ड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन इकाई गठित

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर | केमिस्ट एण्ड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को जफराबाद नगर पंचायत इकाई का गठन किया। इस अवसर पर नगर के दवा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई जहां कयूम अंसारी अध्यक्ष, लालता प्रसाद मौर्य महामंत्री, ओम प्रकाश पाल कोषाध्यक्ष और डॉ राधेश्याम प्रजापति उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता ने दवा व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में दवा व्यापारियों का संगठित होना आवश्यक है ताकि उन्हें उत्पीड़न से बचाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र गुप्ता और संचालन महामंत्री राजेंद्र निगम ने की। इस अवसर पर संयोजक दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मौर्य, संयुक्त मंत्री दिनेश मौर्य, जफराबाद के दवा व्यापारी अजीत सिंह, अब्दुल रहीम अंसारी, फैयाज हाशमी, शाहनवाज अली, अनूप जायसवाल, अजय अग्रहरी, धर्मेंद्र मौर्य, प्रशांत चौहान, अनिल सिंह, अवधेश चौहान, हिमांशु मौर्य आदि मौजूद रहे।

About Author

यह भी देखें  सीमा हैदर को क्यों मिली छूट ?

Leave a Reply

error: Content is protected !!