एक महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहा सवाल

  • चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रीवा पुलिस

रीवा : सेमरिया विधानसभा स्थित चचाई गाँव निवासी पारसनाथ विश्वकर्मा का कहना है कि १८ जून कि रात को चोरी कि घटना घटी, जानकारी होने पर सेमरिया थाना को सुचना देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई उसके बाद कार्यालय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध के बाद रिपोर्ट दर्ज कि गई . चोर सीसीटीवी कैमरे में दर्ज होने के बावजूद एक माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी. पारसनाथ का कहना है कि उनके घर से तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात व् नगदी चोरी हुआ. नाराज पीड़ित सिरमौर एसडीओपी सेमरिया और चौकी प्रभारी से मिले और चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की. जाँच अधिकारी कारन सिंह ने पीड़ित को बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है. जाँच अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

About Author

यह भी देखें  संभागीय आयुक्त ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का किया आकस्मिक निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!