घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

 

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर | गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी एक युवक की सोमवार को शादी थी जिसके उपलक्ष्य में रविवार की रात उक्त युवक के घर पर भत्तवान का आयोजन था जिसमें गांव वालों के साथ साथ पड़ोसी नाबालिग लड़की के स्वजन भी खाना खाने गए थे। उधर लड़की घर पर अकेली थी। जब लड़की के स्वजन खाना खाकर वापस आये तो लड़की बेहोश पड़ी मिली। स्वजनों ने किसी तरह लड़की को होश में लाया तो उसने बताया कि जिस युवक की शादी है, उसी ने घर में मुझे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया है। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित उमेश पुत्र महेंद्र की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मंगलवार को सुरैला भुईली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। पास्को एक्ट सहित अन्य विधिक धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।

About Author

यह भी देखें  सीएचओ भर्ती में 767 पद और बढ़ाए, अब 5261 पदों पर होगी भर्ती

Leave a Reply

error: Content is protected !!