बिहार बार्डर पर फिर पकड़ी गयी शराब, खुखुंदू पुलिस को दी गयी
देवरिया। कहते हैं कलम में पावर होता है, कुर्सी में पावर होता है, वर्दी में पावर होता है। इन सबके बावजूद जब जनता के सामने घटित घटनाओं को पुलिस अपने हिसाब से प्रसारित व प्रचारित करती है तो विश्वास का भी संकट खड़ा होता है। आम जनता का विश्वास टूटता है। लगातार दो दिनों से जनपद के लार थाना क्षेत्र के मेहरौनाघाट बार्डर से वहा की चौकी के सिपाही शराब लदी ट्रकों को पकड़ रहे हैं। पकड़ने के बाद उन्हें खुखुंदू पुलिस को दिया जा रहा । कारण यह है कि लार थाने परिसर में अब शराब रखने की जगह नहीं है। शराब लदे वाहनों से लार थाना परिसर पटा पड़ा है।रविवार को लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बॉर्डर पर सुबह करीब 6:30 बजे एक डीसीएम 23 जे 9548 हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जो हरियाणा से लेकर सिवान बिहार के लिए जा रहा था मेहरौनामे चेकिंग के दौरान पकड़ा गया । जिसमें भूसे से भरे गठ्ठर के नीचे शराब छुपाकर बिहार ले जाया जा रहा था, चौकी पर तैनात कांस्टेबल दिव्य शंकर राय, दीपक यादव, सोनू भारती, रामचंद्र मौर्य व पीआरडी के दो जवान सुनील, कोमल यादव की कड़ी मेहनत के बाद यह गाड़ी पकड़ी गई। कल भी इसी टीम ने शराब पकड़ी थी जिसे खुुुखुन्दू भेेेजा गया। आज जो चालक गिरफ्तार हुआ उसका नाम इकबाल खान पुत्र नजीर खान, निवासी मोहरिकाना, थाना सिंदूर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। शराब भरी ट्रक व गिरफ्तार चालक को खुखुंदू पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक लार विजय सिंह गौर ने कहा कि सन्युक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।