7 जून को जौनपुर में आयेगा पेंशन भ्रमण रथ : सुधाकर सिंह

 

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों का साझा मंच पेंशन की मांग को निर्णायक आंदोलन से पूर्व जागरूकता के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में रथयात्रा निकाल रहा है जिसके क्रम में 7 जून को 9 बजे से पेंशन रथ वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के कोल्हनामऊ मोड़ से कचहरी पहुंचकर सभा में तब्दील होगी। रथयात्रा में प्रांतीय एवं जनपद के पदाधिकारीगण नरसिंह बहादुर सिंह, अजय सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

About Author

यह भी देखें  जयपुर में राकेश्वर महादेव मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या

Leave a Reply

error: Content is protected !!